Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

तुरकौलिया में स्कूटी मे बोलेरो गाड़ी ने मारी टककर, स्कूटी सवार दो शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी।

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

आशा कुमारी
मोतिहारी।
मोतिहारी -कोटवा बाईपास रोड मे शंकरसरैया टिकैता के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने स्कूटी मे ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी पर सवार दो शिक्षिकायें जख़्मी हो गयी। ठोकर इतनी गंभीर थी कि स्कूटी पीछे से आ रही एक ट्रक के निचे समा गयी। लेकिन ट्रक चालक गाड़ी को बड़ी समझदारी से रोकने मे सफल रहा। जख्मी शिक्षिका पल्लवी राज नव सृजित प्राथमिक विद्यालय गहिरिपुर माधोपुर मे कार्यरत है। जबकि जख्मी शिक्षिका काजल कोटवा प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय कोइरगवा हरिजन टोली मे कार्यरत है। दोनों को शिक्षकों व ग्रामीणों ने शहर के एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया है। शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, सचिव शिवकुमार यादव, शिक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शिक्षक नेयाज अहमद, हेडमास्टर रूबी कुमारी अस्पताल मे पहुंच कर जख्मी साथिओं को बेहतर इलाज करने कि सिफारिस अस्पताल प्रबंधन से की ।

 

शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द ने बताया कि शहर से एक स्कूटी पर शिक्षिका पल्लवी व काजल स्कुल जा रही थी। स्कूटी काजल चला रही थी। घटना स्थल पर कोटवा की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ट्रक से ओवरटेक कर आगे असंतुलित होकर शिक्षिका के स्कूटी मे ठोकर मार कर फरार हो गया। शिक्षिका पल्लवी रक्सौल की रहने वाली है। जबकि शिक्षिका काजल ढाका के भंडार की रहने वाली है। जख़्मी दोनों शिक्षिका के परिजन अस्पताल मे पहुंच गए है। परिजनों ने कहा कि शिक्षक साथिओं ने समय पर दोनों जख़्मी को अस्पताल मे पहुंचाने का काम किया है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks