Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

चकिया के सिहोरवा में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

– अप्रैल 2024 में हुई थी शादी, महिला के मामा ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

CRIME DESK

चकिया थानाक्षेत्र के सिहोरवा गांव स्थित वार्ड संख्या-सात निवासी अजय कुमार की पत्नी काजल कुमारी (22) का शव सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में उसके ससुराल से बरामद किया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में काजल के मामा तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया निवासी अंटू राम ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला के पति अजय कुमार, सास रीता देवी व ससुर सहित छह लोगों को आरोपित किया है।

आवेदन में बताया गया है कि काजल की शादी अप्रैल 2024 में अजय कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज में सोने की चेन, एसी, फ्रीज, बाइक तथा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसको लेकर उसे हमेशा मारा-पीटा जाता था। इस संबंध में छह माह पूर्व पंचायत भी की गई थी। इस बाबत महिला थाना में एक आवेदन भी दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोमवार सुबह मारपीट कर आरोपियों ने उनकी भांजी की गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks