Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

गायघाट मे अनुदानीत मूल्य पर किसानो को मिल रहा मूंग व उडद बीज

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी।आशा कुमारी

दलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानो को अनुदानीत मूल्य पर मूंग व उड़द बीज उपलब्ध करा रही है। हरसिद्धि मे राष्ट्रीय क़ृषि योजना दलहन क्षेत्र विस्तार के तहत 2.72 क्विंटल मूंग व खाद्य एवं पोषक योजना के तहत अनुदानीत दर पर 13.92 क्विंटल उड़द बीज वितरण आवंटित है। किसानो का चयन किसान सलाहकार व क़ृषि समन्वयक द्वारा किया गया है। चयनित किसान बीज के लिए ऑनलाइन डिमांड किये है। ज़ब डिमांड नंबर आता है तो किसान उसे लेकर गायघाट स्थित बीआरबीएन के डीलर शिव शक्ति खाद बीज भंडार जाकर बीज ले रहे है। किसानो को बीज बायोमेट्रिक ढंग से दिया जा रहा है। बीज वितरण मे प्रशिक्षु प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी विक्रम राज, क़ृषि समन्वयक रामा प्रसाद सिंह, क़ृषि समन्वयक कृष्णा गुप्ता, किसान सलाहकार भारतेन्दु प्रसाद, ठाकुर जय राम सिंह, संतोष सिंह, अरविन्द कुमार भारद्वाज सहित सभी क़ृषि कर्मी लगे हुए है।

DB

 

About The Author

Enable Notifications OK No thanks