Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

आपदा से बचाव के लिए तुरकौलिया के शिक्षक ब्रजनंदन व शिक्षिका सरिता कुमारी बनी राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

आपदा विभाग ने पटना मे दिलाया प्रशिक्षण।
खास बाते
जिले के नोडल शिक्षकों को मस्टर ट्रेनर करेंगे प्रशिक्षित।
उएमएस टीकूलिया कन्या के हेडमास्टर है ब्रजनंदन
आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के बिजलूपुर पंचायत के उत्कर्मित मध्य विद्यालय टिकुलिया कन्या के हेडमास्टर ब्रजनंदन प्रसाद व मिडिल स्कूल तुरकौलिया के शिक्षिका सरिता कुमारी अपादा से बचाव करने का प्रशिक्षण देने वाले राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर बने है। इनके प्रशिक्षण प्राप्त करने से यहाँ के शिक्षकों मे काफ़ी हर्ष है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, सचिव शिव कुमार यादव, शिक्षक प्रितेश कुमार, शिक्षक वीरेंद्र कुमार, हेडमास्टर जय कुमार सिंह, हेडमास्टर दहाड़ी हजारा, हेडमास्टर अरुण कुमार सिंह, शिक्षक रवि कुमार मिश्र, शिक्षक अभिषेक कुमार, शिक्षक रुपलाल राम सहित अन्य ने कहा है कि इनलोगो के प्रशिक्षित होने से ख़ासकर अपने जिले को लाभ मिलेगा। पटना स्थित चन्द्रगुप्त प्रबंध संस्थान मे 7 से 8 मई तक अपादा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे तुरकौलिया प्रखंड से इन दोनों शिक्षकों ने राजा स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में भाग लिया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये दोनों शिक्षक जिले के नोडल शिक्षकों को समय-समय पर आपदा का प्रशिक्षण देंगे। मालूम हो कि सभी स्कूलों मे प्रत्येक शनिवार को आपदा से बचाव के लिए बच्चों को जानकारी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेकर आने वाले हेडमास्टर ब्रजनंदन ने बताया कि प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट बिहार राज्य अपादा प्रबंधन प्रधिकारण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत व अन्य ने दिया।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks