गुरुवार, 19 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

पुल के नाम पर सियासी संग्राम,पुराने फैसले को लेकर आमने-सामने एनडीए और राजद

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
पुल के नाम पर सियासी संग्राम,पुराने फैसले को लेकर आमने-सामने एनडीए और राजद

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ बताए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुराने फैसले का हवाला देते हुए सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्व. अक्षयवट राय के नाम पर रखने की सहमति पहले ही बन चुकी थी।

तेजस्वी यादव के अनुसार, पुल के शिलान्यास के समय तत्कालीन विभागीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नामकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। उस समय प्रस्ताव था कि पुल का नाम क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर ‘अक्षयवट सेतु’ रखा जाए। तेजस्वी का दावा है कि लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति दी थी और उद्घाटन के अवसर पर नाम घोषित करने की बात तय हुई थी।

उन्होंने कहा कि अक्षयवट राय इसी क्षेत्र के निवासी थे और पुल उनके पैतृक गांव से होकर गुजरता है। वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के विश्वस्त सहयोगियों में शामिल थे।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान नीतीश कुमार से दोबारा इस विषय पर चर्चा हुई थी। उस समय भी पुल का नाम ‘अक्षयवट सेतु’ रखने का निर्णय दोहराया गया था।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

अब राज्य सरकार ने पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने की घोषणा की है। तेजस्वी ने इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार सचेत अवस्था और होश-हवास में होते तो पुल का नाम ‘अक्षयवट सेतु’ ही होता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इस पुल का उद्घाटन करने वाले हैं। उद्घाटन से पहले नामकरण को लेकर उठे सवाल ने विकास परियोजना को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑