Sunday, 27 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन•पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के तुलसीपट्टी में अवैध शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़, ड्रम और सिलेंडर जब्त•गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी•पुलिस लाइन में एंटी-रायट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों की हुई जांच•पाकिस्तान से ढाका तक शहजाद भट्टी का नेटवर्क! जानिए कौन है शहजाद•मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में मिले देशविरोधी वीडियो•सदर अस्पताल की इनडोर से इमरजेंसी तक खुली व्यवस्था की पोल•गंडक में फिर बढ़ा पानी का दबाव: 4.04 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज, देवघाट पर 5.25 लाख; 2024 के बाढ़ पीक से तुलना•ढाका में मनाया गया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, डॉ. दीपशिखा सम्मानित•

तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मुंबई डेस्क: बैंक कर्मचारियों के प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। 28 सितंबर से देशभर के सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में प्रस्तावित यह हड़ताल अब नहीं होगी। बैंक कर्मचारी संगठनों और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

27 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश देने की मांग को लेकर आगे प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। इसके लिए IBA की ओर से एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया गया है।

बैंक कर्मचारी संगठन लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन काम और शनिवार-रविवार अवकाश की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर 28 सितंबर से तीन दिनों की हड़ताल का ऐलान किया गया था। बातचीत के बाद संगठनों ने फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है।

अब समिति की प्रक्रिया और आगे होने वाली बातचीत के आधार पर इस मांग पर अगला फैसला लिया जाएगा।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks