शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग
अररिया में दोस्त ने दोस्त के सिर में मारी गोली, रुपये के विवाद में हत्या; ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा•जदयू MLC खालिद अनवर ने कहा देश बुलडोजर से नहीं, अंबेडकर के संविधान से चलेगा•बिहार में हर ई-चालान पर निजी एजेंसी को मिलेंगे 350 रुपये, रोज 5 हजार चालान की सीमा तय•छठ पर पूर्वी चंपारण में सुरक्षा का बड़ा इंतजाम, 1029 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की रहेगी तैनाती•मैथिली ठाकुर के पिता के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, मापी में सरकारी रास्ते पर मिला अतिक्रमण; तोड़ा गया पक्का निर्माण•ढाका के चंद्रहिया में मातम, 8 वर्षीय दिव्यांशु की हत्या से दहला गांव; दो दिन से लापता मासूम का पोखर में मिला शव•

रक्सौल में छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी, मैत्री पुल का भी किया निरीक्षण

भकुआ ब्रह्मस्थान और कस्टम चौक घाट पर तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती का निर्देश

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
IMG-20261113-WA0029

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी/रक्सौल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण करते जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव व एसपी स्वर्ण प्रभात

निरीक्षण के क्रम में नेपाल से आने वाली सिरिसिया नदी के तट पर स्थित भकुआ ब्रह्मस्थान एवं कस्टम चौक छठ घाट का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने घाटों की स्थिति और छठ व्रतियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल का भी निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर

प्रशासन की ओर से सभी चिह्नित छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नदी और जलाशयों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम रहें।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी चिह्नित घाटों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑