शनिवार, 7 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी: निवेश के नाम पर साइबर ठगी का नेटवर्क! 85 लाख के ट्रांजेक्शन की जांच, एक गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी: निवेश के नाम पर साइबर ठगी का नेटवर्क! 85 लाख के ट्रांजेक्शन की जांच, एक गिरफ्तार

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी: निवेश के नाम पर साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने के आरोप में पूर्वी चंपारण पुलिस ने डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़ी करीब 85 लाख रुपये की रकम मंगाए जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी में उसके पास से दो मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, 11 पासबुक समेत कई लोगों के पहचान पत्र और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनगढ़हा गांव निवासी रामबाबू कुमार उर्फ राम बाबू कुमार साह, पिता शिवदयाल साह, के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर थाना मोतिहारी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

निवेश के नाम पर ठगी, कई राज्यों तक जुड़े तार

पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच और पूछताछ में पता चला कि आरोपी कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेश के नाम पर साइबर ठगी करता था। जांच के दौरान दूसरे राज्यों में भी इस गिरोह से संबंधित शिकायतें मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब बैंक खातों के लेनदेन और संभावित सहयोगियों की भूमिका खंगाल रही है।

एक साथ मिले कई बैंकिंग दस्तावेज

छापेमारी में पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक स्वैप मशीन, 14 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, 11 पासबुक, 11 ड्राइविंग लाइसेंस, एक वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, एक श्रम कार्ड, नौ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, दो वोटर कार्ड, एक सिम कार्ड और एक क्यूआर स्कैनर बरामद किया है।

बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और अलग-अलग पहचान पत्र मिलने के बाद पुलिस इनकी जांच कर रही है। जांच का एक अहम पहलू यह है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कथित ठगी में किस तरह किया गया और इनके जरिए किन खातों में रकम का लेनदेन हुआ।

साइबर थाना कांड संख्या 157/26 में कार्रवाई

इस मामले में मोतिहारी साइबर थाना में कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ बरामद सामान की तकनीकी जांच कर रही है। साथ ही, कथित नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और ठगी की रकम के स्रोत व गंतव्य का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App