Friday, 16 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित बदला,रामपुकार सिंन्हा ने जदयू प्रत्याशी को दिया समर्थन•मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी•गलगोटिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में MCA छात्र का शव मिला,कन्नौज का रहने वाला था युवक•बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, नगर आयुक्त संग खाया बाटी-चोखा•स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईडी को भेजे गए रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल•मोतिहारी में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट का दावा, एसपी ने बताया मामला संदिग्ध, पिस्टल के बल पर घर में घुसे थे बदमाश•वाराणसी में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, तीन मंजिला मकान ढहा•मोतिहारी में खुलेगी नई चीनी मिल, सांसद राधामोहन सिंह बोले- ‘DM नहीं आते तो नहीं मिलती जमीन’•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री ने संभाला मोर्चा,कहा-त्योहार से पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन•दुर्गा पूजा में भी खाते हैं मछली-मटन! जानिए बंगाल की अनोखी खानपान परंपरा•अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल•

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित बदला,रामपुकार सिंन्हा ने जदयू प्रत्याशी को दिया समर्थन

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारीः सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी समीकरण एकबार फिर बदल गया है।एनडीए के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।रामपुकार सिन्हा ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को अपना समर्थन दिया है।राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को रामपुकार सिन्हा के समर्थन से उन्हें चुनावी लाभ मिलने की संभावना है।दूसरी ओर रामपुकार सिन्हा के इस कदम से आनंद पुष्कर के समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।बताया जाता है कि रामपुकार सिन्हा से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बात की है और श्री सिन्हा को सीएम से कुछ आश्वासन मिला है।इसीकारण रामपुकार सिन्हा ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली है और जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर को अपना समर्थन दिया है।

इधर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता रामपुकार सिन्हा के नामांकन के बाद एनडीए गठबंधन में हलचल मच गई।जिसके बाद रालोमो ने रामपुकार सिन्हा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

अब सवाल उठता है कि रामपुकार सिन्हा का कौन सा डील किसके साथ हुआ है।जो उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।वहीं दूसरा सवाल है कि क्या राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उनकी फिर से इंट्री हो पाएगी?यह तो आने वाला समय बतायेगा।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App