Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

East Champaran JDU: जदयू की नई जिला कार्यकारिणी गठित

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव समेत कई पदों पर नेताओं को मिली जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी, जागरण, मोतिहारी : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्वी चंपारण की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को स्थान दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार व्यास प्रसाद सिंह, इशरत जहां, बसंत कुशवाहा, रवींद्र दुबे उर्फ मंटू, प्रेम किशोर गिरी, विनोद पटेल, लालबाबू सिंह, मनोज पटेल, सुमित सिंह, रामलगन सहनी, विजय कुमार साह, प्रदीप कुशवाहा, कबीर पटेल और विद्येश्वरी यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं अभिषेक राम, सत्यनारायण प्रसाद, उषा श्रीवास्तव, नागेश्वर कुशवाहा, रिपु रंजन सिंह, नरेश कुशवाहा, विमल दास, धीरज चंद्रवंशी, मुकेश पटेल, अजीत कुमार, शहजाद आलम, राहुल सिंह, धर्मेंद्र पटेल और जयप्रकाश उपाध्याय समेत अन्य को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला सचिव के पद पर रामायण ठाकुर, मो. अख्तर, उमाशंकर सिंह, बाबूलाल पटेल, कन्हैया साह, करण पटेल, गोविंद सिंह, पप्पू जायसवाल, मो. साबिर, विभूति भूषण, नागेश्वर पासवान, जितेंद्र कुशवाहा और बड़ा बाबू पटेल समेत अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष भरत पटेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर रहेगा। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से संगठन के प्रति सक्रियता के साथ काम करने की अपील की गई है।

सूची में पदाधिकारियों के नाम के साथ उनके मोबाइल नंबर और पता भी अंकित किया गया है।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks