Wednesday, 07 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मनीषा देवी मौत मामले में तीन फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम, मोतिहारी पुलिस ने जारी की घोषणा•पढ़िए सीतामढ़ी पुलिस मुठभेड़ में घायल इंदल और मणिशंकर का चिरैया कनेक्शन•केसरिया की मुखिया ज्योति कुमारी केबीसी संवाद में अमिताभ बच्चन से करेंगी सीधा संवाद•मोतिहारी में ‘मेड इन पाकिस्तान’ चादरों ने बढ़ाई चिंता, सस्ते दाम पर बेच रहे दो संदिग्ध अचानक गायब•मौत के एक साल बाद मनीषा को मिलेगा इंसाफ! वायरल वीडियो ने खोले पुराने राज, अब दर्ज हुई FIR•18 मामलों में नाम, आर्म्स एक्ट केस में वांछित नरेश पाण्डेय पर 10 हजार का इनाम; मोतिहारी पुलिस ने जारी किया पोस्टर•तुरकौलिया में युवक की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य•म्यूटेशन नहीं करना है तो ऑब्जेक्शन में डाल रहे आवेदन, कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग•मोतिहारी: हैप्पी फैमिली ग्रुप ने गोविंदगंज और केसरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री•सुदीश राम मौत मामले का एसपी ने लिया संज्ञान, सदर SDPO 2 को 24 घंटे में जांच का निर्देश•कोटवा में हिरासत में लिए गए युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने हाजत में पिटाई और 50 हजार मांगने का लगाया आरोप•शिफ्ट होगा रघुनाथपुर बस स्टैंड! शहर के अंदर नहीं चलेंगी बसें- एसपी•

मनीषा देवी मौत मामले में तीन फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम, मोतिहारी पुलिस ने जारी की घोषणा

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव की मनीषा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में फरार चल रहे तीन प्राथमिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों के नाम और तस्वीर जारी करते हुए आम लोगों से उनकी सूचना देने की अपील की गई है।

पुलिस के अनुसार, संग्रामपुर थाना कांड संख्या 356/26 दहेज हत्या मामले में तीन प्राथमिक अभियुक्त फरार हैं। इनमें किरण देवी, रितिक कुमार और निक्कू कुमारी शामिल हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

तीनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

मोतिहारी पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक किरण देवी, पति राय सुरेश सिंह और रितिक कुमार, पिता राय सुरेश सिंह दोनों संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव के रहने वाले हैं। वहीं तीसरी आरोपी निक्कू कुमारी, पति अखिलेश सिंह है, जिसका मायका मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर काशी में बताया गया है। उसका संबंध भी परसौना गांव से बताया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीर जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10-10 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

वायरल वीडियो के बाद फिर खुला था मामला

मनीषा देवी की मौत 2 अक्टूबर 2025 को हुई थी। उस समय घटना को आत्महत्या बताया गया था। मृतका के भाई की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में भी आत्महत्या की बात कही गई थी और पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया गया था।

करीब एक साल बाद सामने आए कथित वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। वीडियो में मनीषा के साथ कथित मारपीट और उसे बांधे जाने जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद पुलिस ने पुराने मामले की दोबारा जांच शुरू की। अरेराज एसडीपीओ की जांच के बाद संग्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले में कुल पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें तीन प्राथमिक अभियुक्त और दो अप्राथमिक अभियुक्त हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की तकनीकी और वैज्ञानिक जांच कराने की प्रक्रिया में है।

मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इनाम की घोषणा के साथ पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर उसे तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराया जाए।

मामले की पिछली पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें: मौत के एक साल बाद मनीषा को मिलेगा इंसाफ! वायरल वीडियो ने खोले पुराने राज, अब दर्ज हुई FIR

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App