Sunday, 27 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी•पुलिस लाइन में एंटी-रायट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों की हुई जांच•पाकिस्तान से ढाका तक शहजाद भट्टी का नेटवर्क! जानिए कौन है शहजाद•मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में मिले देशविरोधी वीडियो•सदर अस्पताल की इनडोर से इमरजेंसी तक खुली व्यवस्था की पोल•गंडक में फिर बढ़ा पानी का दबाव: 4.04 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज, देवघाट पर 5.25 लाख; 2024 के बाढ़ पीक से तुलना•ढाका में मनाया गया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, डॉ. दीपशिखा सम्मानित•चिरैया थाना में शराबी की पिटाई का वीडियो वायरल, SI मधुकर कुमार को शो-कॉज, देखे वीडियो भी•मोतिहारी: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय कारा और पर्यवेक्षण गृह का विस्तृत निरीक्षण•

गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी

5 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी | 27 सितंबर 2026
नेपाल में भारी वर्षा और गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने रविवार को गंडक नदी के तटीय इलाकों का वाटर वोट से जायजा लिया और अगले कुछ घंटों को देखते हुए अधिकारियों को हर स्तर पर तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया।
⚠️ प्रशासन का फोकस:
गंडक का पानी बढ़ रहा है। तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए नदी किनारे के गांवों में माइकिंग, आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, नाव, मेडिकल टीम और सुरक्षा बलों की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने वाटर वोट से लिया तटीय इलाकों का जायजा

नेपाल में भारी वर्षा तथा गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना के बीच जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने संग्रामपुर अंचल के गांवों समेत गंडक नदी के किनारे बसे कई गांवों का वाटर वोट से पेट्रोलिंग कर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, मोतिहारी के अभियंता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने तटबंधों और नदी के आसपास की स्थिति का जायजा लिया।

4.04 लाख
क्यूसेक
वाल्मीकिनगर बैराज डिस्चार्ज
5.25 लाख+
क्यूसेक
देवघाट, नेपाल
361.90 फीट
वाल्मीकिनगर बैराज
U/S जलस्तर

पानी के बढ़ते दबाव को ऐसे समझिए

वाल्मीकिनगर बैराज : रात से सुबह तक डिस्चार्ज
रात 10 बजे
3.284 लाख
रात 12 बजे
3.576 लाख
रात 2 बजे
3.728 लाख
सुबह 4 बजे
3.842 लाख
सुबह 6 बजे
4.00 लाख
सुबह 7 बजे
4.04 लाख

जिला प्रशासन के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक वाल्मीकिनगर बैराज के अपस्ट्रीम डिस्चार्ज में लगातार बढ़ोतरी हुई। रात 10 बजे यह 3,28,400 क्यूसेक था, जो सुबह 7 बजे तक बढ़कर 4,04,000 क्यूसेक हो गया।

तटबंध सुरक्षित, फिर भी प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और अगले कुछ घंटों में आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। प्रशासन के अनुसार सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन नदी में पानी का ट्रेंड अभी भी बढ़ रहा है।

इसी को देखते हुए तटबंधों की लगातार निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। अनुमंडल पदाधिकारियों को कमांडेंट से जवानों के संपर्क नंबर प्राप्त कर निगरानी में उनका इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा गया है।

नदी किनारे गांवों में माइकिंग, आश्रय स्थल से होगी टैगिंग

जिलाधिकारी ने नदी तटीय क्षेत्रों में तत्काल माइकिंग कराने का निर्देश दिया है। साथ ही नदी किनारे बसे सभी टोलों को नजदीकी आश्रय स्थल और सामुदायिक रसोई से टैग करने को कहा गया है।

उद्देश्य यह है कि यदि जलस्तर बढ़ने से किसी इलाके में लोगों को हटाने की जरूरत पड़े तो उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके और भोजन की व्यवस्था भी तत्काल उपलब्ध हो।

🚣 नावों की व्यवस्था
संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नावों की अग्रिम व्यवस्था रखने का निर्देश।
🚩 नावों पर लाल झंडा
नावों पर लाल झंडा और आवश्यक बैनर/फ्लेक लगाने को कहा गया।
🏠 पॉलिथीन शीट
सभी अंचलों में पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश।
👮 होमगार्ड पेट्रोलिंग
तटबंधों की निगरानी के लिए जवानों की तैनाती।
🚑 मेडिकल कैंप
स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप और एंबुलेंस तैयार रखने का निर्देश।
🛟 SDRF
आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश।

पंचायत प्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया

जिलाधिकारी ने मुखिया और अन्य पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें ताजा स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से आम लोगों तक आवश्यक सूचना पहुंचाने के साथ स्थानीय स्तर से फीडबैक लेने को भी कहा गया है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट

विधि-व्यवस्था को देखते हुए एसडीपीओ और थानाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर आकस्मिक परिस्थिति में आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग को जरूरत पड़ने पर मेडिकल कैंप और एंबुलेंस को तैयार अवस्था में रखने को कहा गया है। आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एसडीआरएफ कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने और आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

अभी सबसे अहम बात:
तटबंध सुरक्षित हैं, लेकिन गंडक में पानी का ट्रेंड बढ़ रहा है। इसलिए प्रशासन ने अभी से माइकिंग, नाव, आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, मेडिकल टीम, पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
स्रोत: मोतिहारी जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks