बुधवार, 11 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग
पत्रकार उत्पीड़न पर प्रेस क्लब ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग•125 यूनिट मुफ्त बिजली पर बिहार में सियासी घमासान, RJD ने BJP-JDU के नेताओं को दी पहले अपनी सुविधाएं छोड़ने की नसीहत•मोतिहारी: 24 नवंबर को होने वाले ‘नीतीश संवाद’ की सफलता के लिए तैयारी समिति की बैठक आयोजित•स्टाफ नर्स बने CHO को बड़ी राहत: अब 2.40 लाख रुपये का बॉन्ड नहीं भरना होगा, नर्स की नौकरी भी 18 महीने की सेवा में गिनी जाएगी•बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों की बहाली रद्द, सितंबर 2025 में फॉर्म भरने वाले युवाओं को न वजह बताई गई, न फीस वापसी की बात•30 लाख की गांजा खेप के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पताही में घर पर चला रहे थे मादक पदार्थ का कारोबार•

मोतिहारी: चकिया में सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी: चकिया में सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मृतक की पहचान समस्तीपुर के सन्नी कुमार के रूप में हुई; पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार।

मोतिहारी के चकिया-मधुबन मुख्य सड़क किनारे बारा गोविंद गांव के पास शनिवार को स्लुइस गेट के समीप एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के दिगंबर गांव निवासी सन्नी कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, हालांकि मौत की सही वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शनिवार सुबह बकरी चराने निकले ग्रामीणों ने स्लुइस गेट के पास पड़ा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सिर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

घटनास्थल चकिया और गड़हिया थाना क्षेत्र की सीमा के पास स्थित होने की वजह से शुरुआती स्तर पर कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और चकिया पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि सन्नी कुमार घटनास्थल तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसके सिर पर चोट कैसे लगी। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा, फिलहाल पुलिस ने हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App