\n\n
Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

मोतिहारी खेल भवन की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, जानिए क्या निर्देश दिया डीएम-एसपी ने

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

खेल प्रतिभावों को निखारने की कवायद में जुटे डीएम -एसपी

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल भवन-सह-व्यायामशाला संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल वातावरण तैयार करने तथा विभिन्न खेलों के नियमित प्रशिक्षण और आयोजनों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिम के खराब उपकरणों की होगी मरम्मत

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खेल भवन स्थित जिम के खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक खेल एवं व्यायाम संसाधनों का शीघ्र अधिष्ठापन सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने खेल भवन परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर माहौल

बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने, खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को खेल भवन की सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सहायक समाहर्ता, नगर आयुक्त (नगर निगम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर मोतिहारी), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन गिरी, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के प्रतिनिधि तथा जिला खेल पदाधिकारी श्री विकास कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:
पूर्वी चंपारण,
मोतिहारी,
खेल भवन,
जिलाधिकारी,
पुलिस अधीक्षक,
खेल गतिविधियां,
खेल प्रतिभा

About The Author

Enable Notifications OK No thanks