\n\n
Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

मोतिहारी: बलुआ ओवरब्रिज पर खराब हुई गैस गाड़ी को थानाध्यक्ष और यातायात प्रभारी ने दिया धक्का, खत्म कराया जाम

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार और यातायात प्रभारी उदय कुमार की पहल पर लोगों ने भी दिया साथ, यातायात हुआ बहाल

मोतिहारी शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में नगर थाना क्षेत्र स्थित बलुआ ओवरब्रिज पर गैस लदी एक गाड़ी अचानक खराब हो गई। इसके कारण ओवरब्रिज पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

सड़क पर जाम की स्थिति की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार और यातायात प्रभारी उदय कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने सराहनीय पहल की और खुद खराब पड़ी गैस गाड़ी को धक्का देने लगे। पुलिस अधिकारियों को गाड़ी को धक्का लगाते देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने भी आगे आकर उनका साथ दिया।

सामूहिक प्रयास से गाड़ी को हटाकर ओवरब्रिज पर लगा जाम खत्म कराया गया, जिसके बाद आवागमन फिर से सामान्य हो सका। पुलिस अधिकारियों के इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी चर्चा और सराहना की जा रही है। गौरतलब है कि शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए कुछ दिनों पूर्व खुद डीएम और एसपी भी सड़कों पर उतरे थे।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks