Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

हरसिद्धि मे ट्रेक्टर एजेंसी के मालिक को बंधक बना कर चाकू के बल पर छिना 70 हजार रुपया.

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

ट्रेक्टर के बकाये रुपया की मांग करने गया था एजेंसी का मालिक।
यादवपुर गाँव मे गया था ट्रेक्टर का बकाया रूपया मागने।
पीड़ित एजेंसी के मालिक ने थाना मे दर्ज कराया एफआईआर।
आशा कुमारी
मोतिहारी
पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के यादवपुर मे ट्रेक्टर का बकाया रूपया मांगने गए आयसर ट्रेक्टर एजेंसी के मालिक को बंधक बनाकर रंगदारी स्वरूप चाकू का भय दिखाकर 70 हजार रुपया छीन लिया गया है। मामले मे बंजरिया थाना के रोहनिया गाँव के चंद्र विजय कुमार ने थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। चंद्र विजय ने बताया है कि शहर के बरियारपुर मे उनका आयशर ट्रेक्टर का एजेंसी है। वे नकद और बैंक के लोन पर ट्रेक्टर बेचते है। वर्ष 2023 मे यादवपुर के अर्जुन सिंह व उनके पिता ध्रुव सिंह एजेंसी मे जाकर एक ट्रेक्टर ख़रीदे। नकद 40 हजार रुपया दिए। बाकि 6.14 हजार रुपया एक माह मे देने का एग्रीम्नेट बनाये। उसके बाद से बाकि रुपया के लिए उनका सेल्स मैन दौड़ लगता रहा। लेकिन रुपया देने मे आनाकानी करते रहे। वे यादवपुर उक्त दोनों के घर बाकी रुपया के लिए गए। उन्होंने कहा है कि बाकी रुपया मांगने पर पिता पुत्र भड़क गए। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनसे 10 लाख रुपया कि रंगदारी मांगने लगे। वे लोग उन्हें बंधक बना कर चाकू के बल पर लहना वसूली का रखा हुआ 70 हजार रुपया छीन लिया। धमकी दिया कि बकाये छह लाख चौदह हजार रुपया को भूल जाओ। उक्त दोनों ने हत्या करने का धमकी दिया। मामले मे पुलिस तहकीकात कर रही है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks