Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

हरसिद्धि में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

– ननिहाल मे रह रही थी लड़की।
– पुलिस पीड़ित लड़की के मेडकल जाँच मे जुटी।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार पंचायत के एक गाँव कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित लड़की ने मंगलवार को थाना पर परिजनों के साथ पहुंच आवेदन दिया है। उक्त लड़की मलाही थाना के एक गाँव की है। जो अपने ननिहाल मे रह रही थी। जहाँ उसके साथ एक युवक ने कुकर्म किया है। बताया जाता है कि उसके नाना के पड़ोस का युवक उसे बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी पीड़ित लड़की ने अपने ननिहाल के लोगो को दिया। आरोपी युवक व उसके परिजनों से पूछने जाने पर वे सब मारपीट पर उतारू हो गए। लड़की को पुलिस कोर्ट मे बयान कराने ले गई है। जहाँ उसका मेडिकल जाँच कराने कि प्रक्रिया मे पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस लड़की को कोर्ट मे बयान कराने ले गई है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks