Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

सड़क पर दीवाल जोड़कर किये गए अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर, धरना समाप्त.

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

रघुनाथपुर वार्ड 29 मे सड़क पर ईट जोड़ कर किया गया था सड़क बंद।
अतिक्रमण के विरोध मे 15 दिन से धरना पर बैठे थे मुहल्ले वासी।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
मोतिहारी शहर से सटे नगर निगम क्षेत्र रघुनाथपुर वार्ड 29 मे नवल पान दुकान के सामने स्थित सड़क पर दीवाल जोड़कर किये गए सड़क बंद को सीओ संतोष कुमार व रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंच बुलडोजर से सड़क अतिक्रमण को हटवाया।

 

मुहल्ले वासिओ का कहना है कि उक्त सड़क पर वे सब करीब 25 वर्ष से ज्यादा से आ जा रहे है। वर्ष 2001 मे उक्त सड़क को पंचयात के योजना से ईट सॉलिंग का कार्य किया गया था। सड़क पर लोग आ जा रहे थे। मुहल्ले वासी सुमन चौबे, राजेश चौबे, लीलावटी तिवारी, बेबी पाण्डेय, रमन देवी, चंदा देवी, रेणु देवी, नीता दूबे, पिंकी देवी, सुमन पाठक, रीना देवी, सुधा देवी सहित अनेक ने डीएम को आवेदन देकर कहा था कि 25 फरवरी को रामदर्शन सिंह उक्त सड़क पर दीवाल खड़ा कर सड़क को अवरुद्ध कर दिए है। जिससे उन सब परिवार को आने जाने मे परेशानी हो रही है। इधर नगर आयुक्त ने 25 अप्रैल को कथित अतिक्रमण कारी श्री सिंह को नोटिस देकर कहा है कि बिना निर्माण कार्य का नक्सा स्वीकृत कराये निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो गलत है।विरोध मे मुहल्लेवासी पिछले 22 अप्रैल से सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने कहा कि डीएम व नगर आयुक्त के आदेश से अतिक्रमण को हटा दिया गया।

अतिक्रमण हटाते मजदूर व प्रतिनियुक्त पुलिस बल

About The Author

Enable Notifications OK No thanks