Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

बिहार विधान परिषद कारा सुधार समिति ने केंद्रीय कारा, मोतिहारी का किया निरीक्षण।

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

आशा कुमारी।
मोतिहारी।
बिहार विधान परिषद् की कारा सुधार समिति के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा संयोजक सह पश्चिम चम्पारण के विधान परिषद सदस्य सौरभ कुमार ने अपनी समिति के सदस्यों के साथ केंद्रीय कारा, मोतिहारी का आज निरीक्षण किया। जेल मैन्युअल के अनुरूप कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा समिति ने की। निरीक्षण के दौरान समिति ने जेल परिसर में बिजली, पानी, शुद्ध पेयजल, पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। समिति ने जेल मैन्युअल के प्रावधानों का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
समिति के संयोजक सौरभ कुमार ने कहा कि कैदियों को उनके अधिकारों के तहत निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ मिलनी चाहिए तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks