Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

Chiraiya Breaking:फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन दुकानदार को धमकाने का प्रयास, विभाग को सूचना मिलते ही भागा युवक

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

चिरैया, पूर्वी चंपारण: मीरपुर क्षेत्र में रविवार को एक युवक द्वारा खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर दवा दुकानदार को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। दुकानदार की सतर्कता के कारण संदिग्ध युवक की पहचान की कोशिश की गई, लेकिन पकड़ने की बात सुनते ही वह मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार युवक एक दवा दुकान पर पहुंचा और स्वयं को ड्रग विभाग का अधिकारी बताते हुए कार्रवाई की धमकी देने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर दुकानदार ने तत्काल क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने युवक का वीडियो बनवाने की पहल की। इसी दौरान जब उसे पकड़कर रखने की बात कही गई तो वह मौके से भाग निकला।

दवा व्यवसायियों से सतर्क रहने की अपील

ड्रग विभाग एवं दवा व्यवसायी संगठन ने जिले के सभी दवा दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी कार्रवाई या निरीक्षण के दौरान अधिकृत अधिकारी अपना पहचान पत्र एवं विभागीय दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं।

यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो या स्वयं को अधिकारी बताकर दबाव बनाने का प्रयास करे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना, डायल-112 या संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को दें।

चिरैया और ढाका क्षेत्र में दिखे तो दें सूचना

संगठन की ओर से अपील की गई है कि यदि सफेद या हल्के रंग की शर्ट पहने उक्त संदिग्ध युवक चिरैया, ढाका अथवा आसपास के क्षेत्रों में दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या जिला संगठन को दी जाए, ताकि उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।


यह भी पढ़ें

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks