Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

तुरकौलिया में दो फर्जी चिकित्सक पर दर्ज हुआ एफआईआर।

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

फर्जी ढंग से बगैर डिग्री के कर रहे थे इलाज व ऑपरेशन।
खास बाते
तुरकौलिया में दो दर्जन से अधिक फर्जी चिकित्सक पर हो चुकी है करवाई।
कई नर्सिंग होम किया जा चुका है सील।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के दो फर्जी चिकित्स्कों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। सीएचसी तुरकौलिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता के दिए आवेदन पर पुलिस ने करवाई की है। एक तथाकथित चिकित्सक अभय कुमार है। जो मुरारपुर मनोबारी गाँव के मिश्रिलाल दास के पुत्र है। जो गाँधी आश्रम जयसिंहपुर के समीप क्लिनिक का संचालन अवैध रूप से करते है। जहाँ पिछले माह मे कथित चिकित्सक अभय के क्लिनिक मे की गई एक जयसिंहपुर की महिला मरीज की मौत पटना इलाज के दौरान हो गयी थी। जिसको लेकर क्लिनिक पर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। मामले को स्थानीय लोगो ने पंचायत मे सुलह करने का प्रयास किया था। फर्जी चिकित्सक पर करवाई के लिए सीएस ने डॉ अर्जुन को आदेश दिया था। जबकि दूसरे चिकित्सक गाँधी घाट के मन्नत चाइल्ड केयर के संचालक डॉ कलाम है। जो माधोपुर के रहने वाले बताये जाते है। वे गाँधी घाट के समीप फर्जी ढंग से क्लिनिक खोलकर चिकित्सिय कार्य करते थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन ने बताया कि उक्त दोनों कथित फर्जी चिकित्सक पर सीएस के आदेश से करवाई किया गया है। मालूम हो कि पूर्व मे इस इलाके के करीब दो दर्जन से अधिक फर्जी चिकित्स्कों व कई अवैध नर्सिंग होम को सील किया जा चूका है।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks