Monday, 28 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•आज का राशिफल – सोमवार, 28 सितंबर 2026•मोतिहारी के नगर भवन में ‘विरासत’ का ‘धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने बांधा समां•तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन•पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के तुलसीपट्टी में अवैध शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़, ड्रम और सिलेंडर जब्त•गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी•पुलिस लाइन में एंटी-रायट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों की हुई जांच•पाकिस्तान से ढाका तक शहजाद भट्टी का नेटवर्क! जानिए कौन है शहजाद•मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में मिले देशविरोधी वीडियो•सदर अस्पताल की इनडोर से इमरजेंसी तक खुली व्यवस्था की पोल•

मोतिहारी के नगर भवन में ‘विरासत’ का ‘धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने बांधा समां

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

महापौर प्रीति गुप्ता समेत अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन, कई गायकों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ‘विरासत’ की ओर से मोतिहारी स्थित नगर भवन में संगीतमय कार्यक्रम ‘धरोहर’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रीति गुप्ता, एलआईसी के मुख्य प्रबंधक दिवाकर चौधरी, एलआईसी के विकास अधिकारी अनिल वर्मा, ई. अजय आजाद एवं संस्कृतिकर्मी अभय अनंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजक मंडली द्वारा आगत सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन रूमित रौशन ने किया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज कलाकार मंजीत प्रकाश ने ‘शिरडी वाले साईं बाबा’ की मनमोहक प्रस्तुति से किया। इसके बाद मशहूर कलाकार रंजन सहाय, मनोज राज, अनुप्रिया, सुरुचि सिंह, पप्पू कुमार, कुंदन वत्स, गुड्डू जी, राजेश झा, सुप्रिया श्रीवास्तव, सलोनी उपाध्याय, मनीष सिन्हा, विवेक, प्रिंस एवं रंजय सहित कई कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर तक चले इस कार्यक्रम में सुरों की रसधार बहती रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में बंटी श्रीवास्तव एवं सत्यम कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में मुमताज आलम ने आगंतुकों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ‘विरासत’ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर अमरेंद्र सिंह, राजेश पांडे, अरुण तिवारी, ललन सिंह, सुनील चम्पारणी, डॉ. अरुण कुमार, सुनील कुमार, आदित्य कुमार सिंह, कुमार प्रीतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks