Monday, 28 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
मोतिहारी: नेपाल से तस्करी की सूचना पर छापेमारी, चार गिरफ्तार; 61.890 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद•मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में मिले देशविरोधी वीडियो•किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, अचानक ढही दीवार; मलबे में दबकर लड़की घायल, विरोध के बाद रुकी कार्रवाई•गंडक में उफान को लेकर CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिया टास्क, तटबंध निगरानी से नाइट पेट्रोलिंग तक सख्त निर्देश•मोतिहारी: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन•मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक: 22 नवंबर को आम चुनाव, द्वितीय चंपारण एक्सपो आयोजित करने का संकल्प•आज का राशिफल – सोमवार, 28 सितंबर 2026•मोतिहारी के नगर भवन में ‘विरासत’ का ‘धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने बांधा समां•तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन•

मोतिहारी: नेपाल से तस्करी की सूचना पर छापेमारी, चार गिरफ्तार; 61.890 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

झरोखर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में कबैया गांव से चार आरोपी दबोचे गए, पीठू बैगों में मिला संदिग्ध सामान।

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के झरोखर थाना क्षेत्र में नेपाल से भारत में तस्करी किए जाने की सूचना पर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बैगों से कुल 61.890 किलोग्राम गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में झरोखर थाना पुलिस और एसएसबी जमुनिया की टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम कबैया में स्थित पंचायत भवन के बगल में मौजूद एक खेत में छापेमारी की, जहां उपस्थित चार संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पीठू बैगों से यह पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान जसकरण साह, सुरेश ठाकुर, बलिस्टर साहनी और लखीन्द्र महतो के रूप में की है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks