रविवार, 8 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

इंजीनियरिंग कॉलेज कांड: एक्शन में एसपी, एफआईआर का दिया आदेश, कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी होगी जांच

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में पटाखा विवाद पर भिड़े छात्र; एसपी ने FIR के आदेश दिए, कॉलेज को नोटिस, DSP अभिषेक कुमार ने छात्रों-प्रशासन संग बैठक की।

4 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में हंगामे के दौरान छात्रों की भीड़ और पुलिस
फोटो: Daily Breakings
खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी। मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय (मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज) में रैगिंग को लेकर सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुई भिड़ंत के मामले में पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने रैगिंग मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है और पूरे मामले की जांच SDM और SDPO करेंगे।

🔴 अपडेट: पटाखा बजाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज में 2025 बैच और 2026 बैच के छात्रों के बीच पटाखा बजाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर देर रात से ही दोनों बैच के बीच तनातनी थी।

अगले दिन एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते सीनियर और जूनियर छात्र आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस बारे में कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

🔴 अपडेट: DSP अभिषेक कुमार ने छात्रों और कॉलेज प्रशासन के साथ की बैठक

घटना के बाद DSP अभिषेक कुमार ने कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में कॉलेज के छात्रों और कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक की। इससे पहले कॉलेज परिसर में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बात भी की।

मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में DSP अभिषेक कुमार की बैठक
फोटो: Daily Breakings
कॉलेज छात्रों और प्रशासन के साथ DSP अभिषेक कुमार की बैठक
फोटो: Daily Breakings
कॉलेज परिसर में छात्रों से बात करते पुलिस अधिकारी
फोटो: Daily Breakings
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच पुलिस
फोटो: Daily Breakings
वीडियो: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामा (Daily Breakings)

पहली खबर पढ़ें: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज बना अखाड़ा, रैगिंग को लेकर सीनियर-जूनियर में भिड़ंत

एसपी बोले- रैगिंग के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि रैगिंग मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “रैगिंग के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

एसपी के मुताबिक, इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। कॉलेज प्रशासन को इस संबंध में नोटिस दिया गया है, जबकि SDM और SDPO मामले की जांच करेंगे।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

हॉस्टल छोड़कर जाते दिखे छात्र, भय का माहौल

घटना के बाद कॉलेज के छात्र हॉस्टल छोड़कर जाते दिख रहे हैं। हंगामे और मारपीट की इस घटना से छात्रों में भय का माहौल है। कई छात्र अपना सामान लेकर परिसर से निकलते नजर आए।

सूत्रों के मुताबिक कॉलेज प्रबंधन की भी लापरवाही संभव

सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले में कॉलेज प्रबंधन की भी लापरवाही हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि अगर समय पर संज्ञान लिया गया होता तो इस घटना से बचा जा सकता था। हालांकि, इस बारे में कॉलेज प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। कॉलेज का पक्ष मिलते ही खबर में जोड़ा जाएगा।

क्या है मामला

शनिवार को मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय में सीनियर और जूनियर छात्र आपस में उलझ गए थे। शुरुआत में इसे रैगिंग से जुड़ा बताया गया था, बाद में सामने आया कि 2025 और 2026 बैच के बीच पटाखा बजाने को लेकर विवाद था। काफी देर तक पूरा महाविद्यालय परिसर अखाड़ा बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। मामले में कॉलेज के प्राचार्य से बात करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया था। पहली खबर यहां पढ़ें।

उल्लेखनीय है कि इसी साल मई में इस कॉलेज के छात्रावास में एक छात्रा की मौत के बाद भी परिसर में जमकर हंगामा हुआ था।

रैगिंग हो तो यहां करें शिकायत: UGC की राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन 1800-180-5522 (टोल फ्री, 24 घंटे) पर कॉल करें या helpline@antiragging.in पर ईमेल करें। रैगिंग कानूनन अपराध है।

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App