शनिवार, 7 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर भिड़े सीनियर-जूनियर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय में कथित रैगिंग को लेकर सीनियर-जूनियर छात्र भिड़े, परिसर में घंटों हंगामा; पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाला। वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं।

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच हंगामा, बीच-बचाव करती पुलिस
खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

🔴 अपडेट: इंजीनियरिंग कॉलेज कांड में एक्शन में एसपी स्वर्ण प्रभात, FIR दर्ज करने का आदेश; कॉलेज प्रशासन को नोटिस, SDM-SDPO करेंगे जांच। पूरी खबर पढ़ें

मोतिहारी। मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय (मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज) में शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि रैगिंग को लेकर सीनियर और जूनियर छात्र आपस में उलझ गए। देखते ही देखते पूरा महाविद्यालय परिसर काफी देर तक युद्ध का अखाड़ा बना रहा।

वीडियो: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में हंगामा (Daily Breakings)

सूचना पर पहुंची पुलिस, कड़ी मशक्कत के बाद काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। Daily Breakings के पास मौजूद वीडियो में कॉलेज भवन के सामने बड़ी संख्या में छात्र आपस में धक्का-मुक्की करते और पुलिसकर्मी उन्हें अलग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।

फिलहाल हंगामे की असली वजह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है। रैगिंग को लेकर विवाद की बात छात्रों के बीच से सामने आ रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन या पुलिस की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

वीडियो: परिसर में जुटी छात्रों की भीड़ और धक्का-मुक्की (Daily Breakings)

प्राचार्य ने नहीं उठाया कॉल

मामले में कॉलेज का पक्ष जानने के लिए प्राचार्य से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। कॉलेज प्रशासन या पुलिस का पक्ष मिलते ही खबर में जोड़ा जाएगा।

पहले भी सुर्खियों में रहा है कॉलेज

उल्लेखनीय है कि इसी साल 21 मई को इस कॉलेज के छात्रावास के एक कमरे में तृतीय वर्ष की एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। इसके बाद परिसर में छात्रों ने देर रात तक जोरदार हंगामा किया था, मुख्य गेट जाम कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई थी और कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। अगस्त में भी हॉस्टल मेस में गर्म तेल से तीन छात्राओं के झुलसने के बाद परिसर में हंगामा हुआ था।

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो Tele-MANAS हेल्पलाइन 14416 पर मुफ्त बात कर सकते हैं।

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App