गुरुवार, 12 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग
राष्ट्रपति-CM को फॉलो करने वाले मनीष कश्यप के पेज पर XXX अकाउंट की एंट्री! 30 लाख फॉलोअर्स वाले Sach Talks की लिस्ट ने बढ़ाई हैरानी•RRB GROUP D: रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, 22,195 पदों की भर्ती में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी; ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर•मोतिहारी केंद्रीय कारा में छठ की धूम, 137 बंदी करेंगे सूर्योपासना; 12 वर्षों से छठ कर रहीं मुस्लिम महिला बंदी रुकसाना खातून•समस्तीपुर में मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; डायल-112 वाहन क्षतिग्रस्त, कई जवान घायल•कुंडवाचैनपुर मामला: ऑनर किलिंग की आशंका पर एसपी का नया बयान, खेत में मिली जहर की शीशी; आत्महत्या की भी आशंका•मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, एनएच-27 किनारे झाड़ी में मिला शव; जमीन विवाद की आशंका•

चकिया में तलवार से हमला कर 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
चकिया में तलवार से हमला कर 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के मणि छपरा गांव में पाटीदारों के बीच चल रहा विवाद बुधवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में तलवार से किए गए हमले में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मणि छपरा गांव के वार्ड संख्या-2 में पाटीदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार की रात विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। गंभीर चोट लगने के बाद युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर चकिया थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रण में किया। चकिया थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

थानाध्यक्ष के अनुसार, पीड़ित पक्ष की ओर से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App