गुरुवार, 19 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
IMG-20261118-WA0004

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

कटिहार में तीन युवकों की मौत से गांव में मातम

कटिहार: जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बखरी मोड़ के समीप बुधवार अहले सुबह ट्रक, टेंपो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल सभी समेली प्रखंड के विष्णुचक गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य के साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (22), पिता स्वर्गीय गोपाल साह, भीम कुमार साह (35), पिता स्वर्गीय उपेंद्र साह और बाजो कुमार साह (32), पिता स्वर्गीय महंत साह के रूप में हुई है।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

वहीं हादसे में मनीष कुमार साह (24), पिता अरविंद साह गंभीर रूप से घायल हैं।

चारों युवक विष्णुचक गांव, वार्ड संख्या नौ, प्रखंड समेली, थाना पोठिया, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं।

एक गांव के तीन घरों में पसरा मातम

एक ही गांव के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत की खबर से विष्णुचक में मातम पसरा है। हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में शोक का माहौल है और लोग घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के घर पहुंच रहे हैं। पुलिस हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑