बुधवार, 18 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी: पति पर हत्या का आरोप, परिजनों ने आरोपी के घर के सामने किया मृतका का अंतिम संस्कार

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
शव का अंतिम संस्कार करते परिजन
शव का अंतिम संस्कार करते परिजन

खबर: Brajesh Jhaसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में पत्नी की हत्या के आरोपी पति के घर के सामने मृतका के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों द्वारा किए गए अंतिम संस्कार का विरोध नहीं किया। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते 14 नवंबर की रात ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव निवासी भगत प्रसाद कुशवाहा ने पुलिस को अपनी पुत्री रंगीता कुमारी के गायब होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि रंगीता को उसके पति कुंदन कुमार ने फोन करके घर के पास बुलाया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और एक एसआईटी का गठन किया। सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर आरोपी पति कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कुंदन ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढे में छिपाने का जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गड्ढे से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर आरोपी पति के लखौरा स्थित घर पहुंचे और घर के सामने ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑