Saturday, 24 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
रक्सौल:चमचमाती स्कॉर्पियो में 4 करोड़ की स्मैक! रक्सौल में दो तस्कर गिरफ्तार•अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने निकाला, विधायककी खत्म करने के लिए स्पीकर को लेटर, एमएलसी चुनाव में बगावत का ऐलान…•पताही: घर के अंदर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, नवंबर में होनी थी शादी•मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ला में फंदे से लटकता मिला युवक का शव•खाकी ने थामा बच्चों का हाथ, स्कूल की राह पर बढ़े 70 नन्हे कदम•लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में सरगना, विदेश में नेटवर्क और भारत से अमेरिका तक फैले अपराध के आरोपों की पूरी कहानी•श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप•27 लाख कैश और हथियार बरामदगी मामले में राकेश शर्मा पर 20 हजार का इनाम,छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा है राकेश•पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•

रक्सौल:चमचमाती स्कॉर्पियो में 4 करोड़ की स्मैक! रक्सौल में दो तस्कर गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.806 किलोग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो, दो मोबाइल फोन और सोने जैसी धातु का एक लॉकेट भी जब्त किया गया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में स्मैक जैसा मादक पदार्थ सुगौली की ओर से लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट के रास्ते रक्सौल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एसटीएफ मोतिहारी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

संयुक्त टीम ने लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट के पास छापेमारी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 1.806 किलोग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन और अन्य सामान को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 निवासी रमेश कुमार, पिता ईश्वरी साह, तथा पलनवा थाना क्षेत्र के बहुअरवा निवासी संदीप कुमार, पिता बच्चा सिंह, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ रक्सौल थाना कांड संख्या 349/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है।

बरामदगी में शामिल सामान

  • स्मैक जैसा मादक पदार्थ: 1.806 किलोग्राम
  • अनुमानित कीमत: करीब चार करोड़ रुपये
  • स्कॉर्पियो: एक
  • मोबाइल फोन: दो
  • सोने जैसी धातु का लॉकेट: एक

इस मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 477/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति के संभावित ठिकानों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

छापेमारी दल में रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह दंडाधिकारी गौतम कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी निर्भय कुमार राय, रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, विकास कुमार पासवान, प्रेम कुमार, अजय कुमार, एसटीएफ मोतिहारी की टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App