Friday, 16 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी•गलगोटिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में MCA छात्र का शव मिला,कन्नौज का रहने वाला था युवक•बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, नगर आयुक्त संग खाया बाटी-चोखा•स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईडी को भेजे गए रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल•मोतिहारी में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट का दावा, एसपी ने बताया मामला संदिग्ध, पिस्टल के बल पर घर में घुसे थे बदमाश•वाराणसी में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, तीन मंजिला मकान ढहा•मोतिहारी में खुलेगी नई चीनी मिल, सांसद राधामोहन सिंह बोले- ‘DM नहीं आते तो नहीं मिलती जमीन’•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री ने संभाला मोर्चा,कहा-त्योहार से पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन•दुर्गा पूजा में भी खाते हैं मछली-मटन! जानिए बंगाल की अनोखी खानपान परंपरा•अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल•मोतिहारी में गिरफ्तार हुआ आरोपी, पिस्टल-कारतूस से लेकर विदेशी शराब तक बरामद,खुद को बताता पत्रकार•

सन्नी पटेल पर पार्टी ने फिर किया भरोसा,तीसरी बार बने जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारीः युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डा.नीतीश पटेल ने अपनी कमिटी के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पूर्वी चंपारण जिला से दो नेताओं का मनोनयन हुआ है।रक्सौल के रहने वाले सन्नी पटेल को तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनके पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है।सन्नी पटेल को वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुशवाहा, नरकटिया विधायक विशाल शाह,केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा,सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, जिला अध्यक्ष भरत पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली,एमएलसी खालिद अनवर,पूर्व एमएलसी सतीश कुमार समेत कई पार्टी नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद सन्नी पटेल ने नीतीश कुमार,संजय झा,ललंन सिंह,विजय चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डा.नीतीश पटेल का आभार व्यक्त किया।

सन्नी पटेल ने कहा कि पार्टी के विचारधारा के प्रति हमेशा संकल्पित रहुंगा।साथ हीं हमारे अभिभावक नीतीश कुमार के प्रति मेरी निष्ठा हमेशा रहेगी।जन सेवा की भावना के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में हमेशा लगा रहुंगा।टीम निशात के साथ मिलकर आगे भी जन सेवा जारी रहेगा।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App