Wednesday, 21 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर जाना हाल; अनंत सिंह ने कसा तंज•डुमरियाघाट थाने में तैनात दारोगा के दो बेटों को गया में मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा भाई घायल•ढाका: मजदूर गायब, ऐप पर बन रही थी हाजिरी; NMMS क्लोन मामले में तीन पर FIR•गोढ़िया माई मंदिर: जहां मन्नत पूरी होने पर माता को चढ़ाई जाती है रुपयों की माला, नवरात्र में उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु•सुनसान रास्ते में दंपति को रोका, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में आठ गिरफ्तार•एक फोन कॉल, रेड लाइट एरिया और पुलिस का खतरनाक प्लान…जानिए कैसे अपर थानाध्यक्ष ने बचाई केसरिया की बेटी की अस्मत•लोजपा नेता गुड्डू सिंह को मातृ शोक, 90 वर्ष की उम्र में माता नूनू दाई देवी का निधन•

मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी। मिस्कोट स्थित साईं बाबा मंदिर में चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने मंदिर का ताला काटकर गणेश जी का मुकुट चुरा लिया। घटना के समय पुजारी सो रहे थे, जबकि मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा करीब डेढ़ महीने से खराब था। मामले में एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गश्ती पार्टी को निलंबित कर दिया है। बाइकर्स टीम के सदस्य अजीत कुमार सिंह को भी निलंबित किया गया है।

एसपी के अनुसार, मंदिर से गणेश जी का मुकुट चोरी हुआ है। साईं बाबा की छतरी, दानपेटी और चरण पादुका सहित अन्य सामान सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर ताला काटने के लिए इस्तेमाल की गई खंती सीढ़ी पर रखी मिली। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

डेढ़ महीने से खराब था सीसीटीवी कैमरा

जांच में सामने आया है कि मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा करीब डेढ़ महीने से खराब था। रात में पुजारी सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मंदिर का ताला काटकर घटना को अंजाम दिया। मंदिर का कैमरा खराब रहने के कारण पुलिस को घटना से जुड़े फुटेज के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

गश्ती व्यवस्था पर कार्रवाई, आसपास के कैमरों की जांच

घटना के बाद एसपी ने तत्काल गश्ती पार्टी को निलंबित कर दिया। बाइकर्स टीम के सदस्य अजीत कुमार सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। फिलहाल चोरी गए मुकुट की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App