मंगलवार, 17 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत, जन्मदिन का जश्न मातम में बदला

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत, जन्मदिन का जश्न मातम में बदला

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड की अजगरी पंचायत में बाढ़ के पानी ने तीन युवकों की जान ले ली। मृतकों की पहचान शकील, यश कुमार और सलीम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान यश कुमार और सलीम अंसारी डूबने लगे। उन्हें बचाने की कोशिश में शकील भी पानी में चला गया और तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद चैलाहा गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद अजगरी अंचल के बाढ़ प्रभावित इलाके में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान यश कुमार और सलीम अंसारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए शकील ने भी पानी में उतरकर प्रयास किया, लेकिन वह भी खुद को संभाल नहीं सका। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि अजगरी अंचल में बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑