Friday, 02 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, राहत शिविर में पीड़ितों का जाना हाल•आज का राशिफल – शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026•मोतिहारी में बड़े कपड़ा कारोबारी के यहां GST की छापेमारी,व्यवसाई ने मौके पर जमा कराया 40 लाख जीएसटी•मोतिहारी: ‘पुलिस दीदी’ अभियान के तहत सुगौली में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले 6 मनचले गिरफ्तार•मोतिहारी: हरपुर थाना पुलिस ने कार के तहखाने से 86.760 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, दो गिरफ्तार•मोतिहारी में बाढ़ का कहर: घर डूबे तो तटबंध बना ठिकाना, पानी-दवा और बच्चों के दूध की जरूरत•आज का राशिफल – गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026•मोतिहारी DTO में 22,356 दोपहिया वाहनों पर ₹33.53 लाख ट्रेड टैक्स की कमी, CAG ने पकड़ी थी गड़बड़ी•मोतिहारी में बाढ़ का ताजा हाल: गंडक का जलस्तर ऊंचा, SH-74 बंद; रात 1 बजे इजरा पहुंचे DM-SP•आज का राशिफल – बुधवार, 30 सितंबर 2026•बाढ़ के बीच संग्रामपुर के सामुदायिक किचन पहुंचे DM-SP, लोगों को खुद परोसा खाना; साथ बैठकर खाया•मोतिहारी बाढ़ 2026: गंडक का दबाव बरकरार, संग्रामपुर में नाव-दूध और चारे की जरूरत•

बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, राहत शिविर में पीड़ितों का जाना हाल

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी/संग्रामपुर: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार की अहले सुबह बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत स्थित बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने लोगों से सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं, खासकर नाश्ता-भोजन, रहने, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएं और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाए।

बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार का निरीक्षण

प्रभारी मंत्री इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिश्रामपुर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

बिश्रामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

मंत्री ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से मेडिकल कैंप में उपलब्ध दवाओं तथा इलाज की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कैंप में आने वाले मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

संग्रामपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने छात्रों के बीच किट का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर विद्यालय में पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

बिश्रामपुर विद्यालय में छात्रों के बीच किट वितरण

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने पूरी तत्परता के साथ काम किया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यहां की जनता, जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मिलकर मानवता की मिसाल कायम की है। आपदा की स्थिति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत होती है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अरेराज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों ने मिलकर जिस तरह बाढ़ की चुनौती का सामना किया है, वह सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का उदाहरण है।

बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर क्षेत्र में प्रभारी मंत्री का निरीक्षण

मंत्री के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज सहित स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks