महापौर प्रीति गुप्ता समेत अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन, कई गायकों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ‘विरासत’ की ओर से मोतिहारी स्थित नगर भवन में संगीतमय कार्यक्रम ‘धरोहर’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रीति गुप्ता, एलआईसी के मुख्य प्रबंधक दिवाकर चौधरी, एलआईसी के विकास अधिकारी अनिल वर्मा, ई. अजय आजाद एवं संस्कृतिकर्मी अभय अनंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजक मंडली द्वारा आगत सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन रूमित रौशन ने किया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज कलाकार मंजीत प्रकाश ने ‘शिरडी वाले साईं बाबा’ की मनमोहक प्रस्तुति से किया। इसके बाद मशहूर कलाकार रंजन सहाय, मनोज राज, अनुप्रिया, सुरुचि सिंह, पप्पू कुमार, कुंदन वत्स, गुड्डू जी, राजेश झा, सुप्रिया श्रीवास्तव, सलोनी उपाध्याय, मनीष सिन्हा, विवेक, प्रिंस एवं रंजय सहित कई कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर तक चले इस कार्यक्रम में सुरों की रसधार बहती रही।
इस आयोजन को सफल बनाने में बंटी श्रीवास्तव एवं सत्यम कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में मुमताज आलम ने आगंतुकों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ‘विरासत’ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर अमरेंद्र सिंह, राजेश पांडे, अरुण तिवारी, ललन सिंह, सुनील चम्पारणी, डॉ. अरुण कुमार, सुनील कुमार, आदित्य कुमार सिंह, कुमार प्रीतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES

