Tuesday, 22 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
मोतिहारी के अगरवा में पुलिस की दबिश, शराब सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार; 9 एमएम के 7 कारतूस बरामदबंजरिया शिक्षक हत्याकांड में पुलिस को मिली अहम कामयाबी: पुलिस ने 20 हजार का इनामी जफीर आजाद उर्फ चमन को दबोचा, डीएसपी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाईजमुई कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्तीमोतिहारी में यातायात, सुरक्षा और व्यापारिक समस्याओं पर प्रशासन-व्यवसायी संवाद, चैंबर ने सौंपा 20 सूत्री मांग-पत्रबिहार में 24 घंटे की बड़ी हलचल: जमुई कांड से गरमाई सियासत, विधान परिषद में बदलाव; निवेश और प्रशासन पर भी बड़े फैसलेअनंत चतुर्दशी पर सोमेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारी, जर्मन हैंगर में 1000 से अधिक गद्दों की व्यवस्थामोतिहारी: जनगणना-2027 के तहत जिला हस्तपुस्तिका निर्माण की समीक्षा, 3 दिनों में त्रुटिरहित आंकड़े अपलोड करने के निर्देशमानदेय वृद्धि व सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने दिया धरनामोतिहारी में 25 सितंबर को भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम दिखाएगी हवाई करतबमोतिहारी: गांधी संग्रहालय की दीवार पर RSS से जुड़ा विवादित स्लोगन, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मिटवाया

बंजरिया शिक्षक हत्याकांड में पुलिस को मिली अहम कामयाबी: पुलिस ने 20 हजार का इनामी जफीर आजाद उर्फ चमन को दबोचा, डीएसपी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
LIVE UPDATEलगातार अपडेट
22 Sep 2026, 03:45 PM

- घटना के बाद नेपाल भाग गया था चमन
- नेपाल से मोतिहारी आते ही धर्म समाज रोड से पुलिस ने उठाया

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
Developed by HELIOXEN TECHNOLOGIES

मोतिहारी: बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी निवासी शिक्षक मो. शमशाद आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपित जफीर आजाद उर्फ चमन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने की है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डीएसपी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जफीर आजाद उर्फ चमन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम और अन्य आरोपितों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

लगातार चल रही थी छापेमारी

शिक्षक शमशाद आलम की हत्या के बाद से ही पुलिस ने जफीर आजाद उर्फ चमन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी थी। पूर्व की कार्रवाई में पुलिस ने जटवा निवासी शब्बीर आलम को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े वाहनों को भी बरामद किया था।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि चमन ने शब्बीर आलम को फोन कर बुलाया था। शिक्षक का शव शब्बीर की जमीन से बरामद हुआ था। पुलिस इन सभी कड़ियों को जोड़कर हत्याकांड की पूरी तस्वीर सामने लाने में जुटी है।

चमन की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ अहम

जफीर आजाद उर्फ चमन की गिरफ्तारी को जांच में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब उससे शिक्षक शमशाद आलम के साथ हुई घटना, घटनास्थल तक पहुंचने, साथ रहे लोगों और हत्या के पीछे की वजह को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शिक्षक हत्याकांड की जांच एसआइटी द्वारा की जा रही है। पुलिस घटनास्थल, कॉल डिटेल, बरामद वाहनों और आरोपितों की गतिविधियों समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पहले प्रकाशित खबर यहां पढ़ें

इस मामले में जफीर आजाद उर्फ चमन की तलाश और पुलिस की शुरुआती कार्रवाई को लेकर DB Breakings की पिछली विस्तृत खबर यहां पढ़ें

ताजा अपडेट: पुलिस फिलहाल गिरफ्तार जफीर आजाद उर्फ चमन से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपितों की भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से आगे जानकारी सामने आ सकती है।

About The Author

लगातार अपडेट 1 अपडेट
22 Sep 2026, 03:45 PM

- घटना के बाद नेपाल भाग गया था चमन
- नेपाल से मोतिहारी आते ही धर्म समाज रोड से पुलिस ने उठाया

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks