एसपी स्वर्ण प्रभात: नगर थाना ने त्वरित कारवाई करते हुए पेंटर को पकड लिया है। पेंट का डब्बा और ब्रश बरामद हुआ है। जिनके कहने पे लिखा है उनकी भी गिरफ़्तारी हेतु छापामारी जारी है।
- पकड़े गए पेंटर का नाम सुनील कुमार पिता हरि पंडित पता बेलीसराय निवासी बताया गया है।
नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा- जल्द दर्ज की जाएगी प्राथमिकी।
मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की दीवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर आपत्तिजनक और विवादित स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है। दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और मामला सार्वजनिक चर्चा में आ गया।
वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची। नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दीवारों पर लिखे गए विवादित स्लोगन को मिटवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी जुटाई। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित स्लोगन किसने और किन परिस्थितियों में लिखे। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का दावा है कि दीवार पर लिखे गए ये स्लोगन हाल के नहीं हैं, बल्कि कई महीने पहले लिखे गए थे। इतने लंबे समय से लोग इसे नजरअंदाज करते रहे, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। ऐतिहासिक महत्व वाले सार्वजनिक स्थल की दीवार पर इस तरह के नारे लिखे जाने को लेकर शहर में चर्चा तेज है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह स्लोगन कब लिखे गए थे और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।
About The Author
एसपी स्वर्ण प्रभात: नगर थाना ने त्वरित कारवाई करते हुए पेंटर को पकड लिया है। पेंट का डब्बा और ब्रश बरामद हुआ है। जिनके कहने पे लिखा है उनकी भी गिरफ़्तारी हेतु छापामारी जारी है।
- पकड़े गए पेंटर का नाम सुनील कुमार पिता हरि पंडित पता बेलीसराय निवासी बताया गया है।


