Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

“वार्निंग नहीं, सीधा एक्शन”: एयर गन लहराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

Daily Breakings, Motihari पूर्वी चंपारण पुलिस अब सिर्फ चेतावनी देने तक सीमित नहीं दिख रही, बल्कि मामलों में तत्काल कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एयर गन लहराने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया थाना कांड संख्या 265/26 दिनांक 20 मई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(9) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अभियुक्त चुनचुन कुमार, पिता हरदेव यादव, ग्राम जयसिंहपुर करमवा थाना तुरकौलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में प्रयुक्त एयर गन भी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

खास बात यह है कि आज ही एसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार, एयर गन अथवा टॉय गन लहराकर दहशत फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के बयान के कुछ ही घंटों के भीतर हुई यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और सख्त रुख को दर्शा रही है।

एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। खासकर टॉय गन और एयर गन के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवकों पर भी पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

“कानून का डर जरूरी है। चाहे असली हथियार हो, एयर गन हो या टॉय गन… दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई तय है।”

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks