कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का परिणाम 29 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार इस चरण में 10,676 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो अब पेपर-2 में शामिल होंगे। पेपर-2 28 नवंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित किया जाएगा। बिहार समेत देश भर के बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए यह परिणाम उनके लिए अहम है।
आधे से ज्यादा अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने ही नहीं पहुंचे
आयोग ने पेपर-1 का परिणाम 30 मार्च 2026 को जारी किया था, जिसमें विभिन्न सूचियों के तहत 48,387 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। इनका PET/PST 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक CAPF द्वारा कराया गया। सूचना के आंकड़े चौंकाने वाले हैं:
- अनुपस्थित: 26,949 अभ्यर्थी (आधे से भी ज्यादा)
- असफल (Not Qualified): 10,622
- सफल (Qualified): 10,676
- परिणाम रोका गया (Withheld): 136
- अस्थायी रूप से अनफिट: 4
यानी जितने अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे, उनमें से लगभग आधे ही सफल हो सके।
पेपर-2 के लिए कैटेगरी-वार योग्य अभ्यर्थी
महिला (सूची-I): कुल 518 — EWS 102, SC 73, ST 42, OBC 185, अनारक्षित 116। इसमें 4 अस्थायी अनफिट महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
पुरुष (सूची-II): कुल 10,298 — EWS 1,779, SC 1,733, ST 831, OBC 3,932, अनारक्षित 2,023। इसके अलावा 1,189 पूर्व सैनिक (ESM) अभ्यर्थी भी सूची में हैं।
136 अभ्यर्थियों का परिणाम नोडल फोर्स BSF की सिफारिश पर विभिन्न कारणों से रोका गया है, जिनके रोल नंबर सूची-III में दिए गए हैं। वहीं 97 अभ्यर्थियों को अदालतों में लंबित मामलों के कारण पेपर-2 में अस्थायी रूप से बैठने की अनुमति दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल पेपर-2 में शामिल होने से इन्हें अंतिम चयन का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।
आगे क्या: एडमिट कार्ड और चयन के बाकी चरण
पेपर-2 के एडमिशन सर्टिफिकेट आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय समय पर जारी करेंगे। अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। पेपर-2 के बाद विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और दस्तावेज सत्यापन होगा। सब-इंस्पेक्टर पद पेय लेवल-6 (₹35,400–1,12,400) के अंतर्गत आता है।
- आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
- परिणाम सूचना PDF: यहां देखें
- परिणाम देखने के लिए: वेबसाइट पर Result सेक्शन में CAPF/SI परीक्षा 2025 की सूची डाउनलोड कर अपना रोल नंबर खोजें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न: SSC CPO 2025 PET/PST का परिणाम कब जारी हुआ?
उत्तर: 29 अक्टूबर 2026 को।
प्रश्न: कितने अभ्यर्थी पेपर-2 के लिए योग्य हुए?
उत्तर: PET/PST में कुल 10,676 सफल हुए; सूची में 10,298 पुरुष और 518 महिला अभ्यर्थी हैं।
प्रश्न: पेपर-2 कब होगा?
उत्तर: संभावित तिथि 28 नवंबर 2026।
प्रश्न: एडमिट कार्ड कहां मिलेगा?
उत्तर: आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट पर, तिथि अभी घोषित नहीं।
स्रोत: SSC आधिकारिक सूचना (F.No. E/13/2025-C-2, दिनांक 29.10.2026)

