Thursday, 24 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
मोतिहारी के आसमान में गरजे सूर्यकिरण के हॉक विमान, 25 सितंबर को दिखेगा रोमांचक एयर शोपुलिस दीदी का एक्शन: मेहसी गर्ल्स हाईस्कूल के बाहर 4 नाबालिग समेत 9 मनचले हिरासत मेंMotihari: राजन सहनी हत्याकांड-चाकू मारने वाला सिद्धार्थ कुमार गिरफ्तार, प्रथम कुमार भी पुलिस की गिरफ्त मेंजब्त बाइक की यांत्रिक जांच रिपोर्ट 6 माह से लंबित, रक्सौल कोर्ट ने जिला MVI को जारी किया रिमाइंडर नोटिसमोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तारसुगौली में स्कॉर्पियो से 397.4 लीटर विदेशी शराब बरामद, 46 कार्टन जब्तबांका में DCM ट्रक से 5688 लीटर विदेशी शराब बरामद, जनरेटर के केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराबदरपा में डिजिटल क्रिएटर के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नकदी-गहने ले गए बदमाशमोतिहारी में 5 दिनों तक नो ड्रोन फ्लाई जोन लागू, वायुसेना की फ्लाइंग एक्टिविटीज को लेकर प्रशासन का फैसलामोतिहारी के अगरवा में पुलिस की दबिश, शराब सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार; 9 एमएम के 7 कारतूस बरामद

Motihari: राजन सहनी हत्याकांड-चाकू मारने वाला सिद्धार्थ कुमार गिरफ्तार, प्रथम कुमार भी पुलिस की गिरफ्त में

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी: छतौनी थाना क्षेत्र के पुराने रहमानिया अस्पताल के पास युवक राजन कुमार की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिद्धार्थ कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ पर राजन कुमार को चाकू मारने का आरोप है।

इससे पहले पुलिस ने भवानीपुर जीरात निवासी प्रथम कुमार को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुराने रहमानिया अस्पताल के पास हुई थी वारदात

बता दें कि बुधवार रात छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराने रहमानिया निजी अस्पताल के पास राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल राजन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

मृतक की पहचान बड़ा बरियारपुर निवासी विजय सहनी के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई थी। परिजनों के मुताबिक राजन का परिवार दिल्ली में रहता है और वह करीब 10 दिन पहले ही दिल्ली से मोतिहारी आया था। बुधवार को वह शहर में आयोजित एक सेवा शिविर में गया था, इसी दौरान उस पर हमला किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के साथ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। अब तक प्रथम कुमार और सिद्धार्थ कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह खबर पहले DB Breakings पर प्रकाशित की गई थी। ताजा गिरफ्तारी की जानकारी के बाद खबर को अपडेट किया गया है।

👉 पहले प्रकाशित खबर:
“मोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया” ()

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks