मंगलवार, 10 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग
बिहार दिन भर:अपराध की घटनाओं से दहला राज्य, भोजपुर में दो की हत्या तो सीवान में तीन युवकों की मौत; STET की परीक्षा टली, 21 नवंबर को आएंगे पीएम मोदी•मोतिहारी: काम दिलाने के नाम पर लड़कियों की तस्करी, सरैया का गफ्फार गिरफ्तार•मोतिहारी में 20 लाख की अफीम जैसी मादक पदार्थ बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार•मोतिहारी में सिटी एसपी कार्यालय का पूरा ढांचा तैयार, एक अधिकारी के साथ तैनात होंगे तीन पुलिसकर्मी; 1.41 करोड़ सालाना खर्च•जब बेजुबान की बेबसी देखकर पसीजा युवाओं का दिल, Daily Breakings की पहल पर बचाई गई घायल बाज की जान•5 लाख की रिश्वत लेते पथ निर्माण विभाग का कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, पटना के फ्लैट से नकदी और जेवरात बरामद•

मोतिहारी के प्रभारी बने DIG आनंद कुमार, बिहार के 36 जिलों की जिम्मेदारी वरीय IPS अधिकारियों को

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी के प्रभारी बने DIG आनंद कुमार, बिहार के 36 जिलों की जिम्मेदारी वरीय IPS अधिकारियों को

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

पटना/मोतिहारी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 36 जिलों की पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरीय IPS अधिकारियों को जिला प्रभारी बनाया है। इन अधिकारियों को 25 से 27 सितंबर के बीच आवंटित जिलों का दौरा कर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा रिपोर्ट प्रभारी DGP प्रीता वर्मा को सौंपी जाएगी।

मोतिहारी की जिम्मेदारी DIG आनंद कुमार को दी गई है। वे जिले में पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और प्रमुख मामलों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के तहत संबंधित अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे।

मोतिहारी के प्रभारी
DIG आनंद कुमार — लॉ एंड ऑर्डर

25 से 27 सितंबर तक जिलों का दौरा

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार सभी 36 अधिकारी 25 से 27 सितंबर के बीच अपने-अपने प्रभारी जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रमुख आपराधिक मामलों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को दौरे के बाद अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपनी है।

इन जिलों की जिम्मेदारी भी वरीय अधिकारियों को

अमित लोढ़ा, ADG ATS: लखीसराय और शेखपुरा

अमृत राज, ADG ATS: भोजपुर

के. सुहिता अनुपम, ADG लॉ एंड ऑर्डर/डब्ल्यूएस: पटना

राजेश कुमार, IG SCRB: पूर्णिया

पी. कन्नन, IG प्रोविजन: सारण

अनुसूया रणसिंह साहू, IG TRG: औरंगाबाद

पंकज कुमार राज, IG रेल: भागलपुर और नौगछिया

प्रेमलता, IG निषेधाज्ञा: जहानाबाद

रंजीत कुमार मिश्रा, IG CID/CCSU: मधुबनी

मनोज कुमार, IG मुख्यालय: गया

संजय कुमार, IG SB/BSAP: बेतिया और बगहा

जयंत कांत, DIG CID: कटिहार

मानवजीत ढिल्लो, DIG EOU: रोहतास

हरप्रीत कौर, DIG SB: कैमूर

मीनू कुमारी, DIG BSAP: बेगूसराय

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

सुधीर पोरिका, DIG SCRB: खगड़िया

तौहीद परवेज, DIG MOD: किशनगंज

सुशील कुमार, DIG विधि/मानव संसाधन: शिवहर

अनिल कुमार, DIG निषेधाज्ञा: सहरसा

राजेंद्र कुमार भील, DIG पर्स: मधेपुरा

आनंद कुमार, DIG लॉ एंड ऑर्डर: मोतिहारी

अवकाश कुमार, DIG साइबर: सीतामढ़ी

दीपक रंजन, DIG CID: बक्सर

इनामुल हक मेंगू, DIG: जमुई

आमिर जावेद, DIG SUV: सीवान

राजीव रंजन-1, DIG TRG: बांका

अजय कुमार पांडे, DIG ERSS: अरवल और नवादा

नीरज कुमार सिंह, DIG STF: अररिया

सुशांत कुमार सरोज, DIG ATS/यातायात: सुपौल

पुलिसिंग और प्रमुख मामलों की होगी समीक्षा

जिला प्रभारी बनाए गए अधिकारी अपने क्षेत्र में पुलिसिंग की स्थिति, कानून-व्यवस्था और प्रमुख मामलों की समीक्षा करेंगे। पुलिस मुख्यालय के स्तर से इस समीक्षा के आधार पर संबंधित जिलों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

मोतिहारी में DIG आनंद कुमार के दौरे पर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े मामलों की समीक्षा पर विशेष नजर रहेगी।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App