सोमवार, 9 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी: काम दिलाने के नाम पर लड़कियों की तस्करी, सरैया का गफ्फार गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी: काम दिलाने के नाम पर लड़कियों की तस्करी, सरैया का गफ्फार गिरफ्तार

खबर: अनीता चौधरीसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी: रोजगार दिलाने का झांसा देकर गरीब परिवारों की लड़कियों को मानव तस्करी के नेटवर्क में धकेलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मधुबन से जुड़े इस मामले में पुलिस ने सरैया गांव निवासी गफ्फार मियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी बिंदिया के साथ मिलकर लड़कियों को काम दिलाने का प्रलोभन देता था। इसके बाद उन्हें आर्केस्ट्रा संचालकों और देह व्यापार से जुड़े लोगों के हाथों बेचने का आरोप है।

प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के तार उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस को आशंका है कि गफ्फार के संपर्क में 20 से अधिक दलाल सक्रिय थे। इनकी भूमिका और नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

पांच हजार रुपये में लड़की को खरीदने का आरोप

जांच में उत्तर प्रदेश की एक लड़की की खरीद-बिक्री का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि गफ्फार ने गड़हिया थाना क्षेत्र के टलवा गड़हिया निवासी अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून के माध्यम से लड़की को पांच हजार रुपये में खरीदा था। बाद में उसे दूसरे लोगों के हाथों बेच दिया गया। संबंधित लड़की की बरामदगी अभी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

मुजफ्फरपुर तक पहुंची पुलिस की छापेमारी

गफ्फार की गिरफ्तारी और उससे मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना की पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की है। अहिरौला थाने के अवर निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम लड़की की तलाश और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

गरीब परिवारों की लड़कियां थीं निशाने पर

पुलिस के अनुसार, गिरोह आसपास के गरीब परिवारों के साथ ही उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की जरूरतमंद लड़कियों को रोजगार का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजकर बेचने का आरोप है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कितनी लड़कियां इस नेटवर्क का शिकार बनीं और इस धंधे में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता लापता लड़की को सुरक्षित बरामद करना और नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपितों तक पहुंचना है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App