Monday, 28 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•गंडक में उफान को लेकर CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिया टास्क, तटबंध निगरानी से नाइट पेट्रोलिंग तक सख्त निर्देश•मोतिहारी: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन•मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक: 22 नवंबर को आम चुनाव, द्वितीय चंपारण एक्सपो आयोजित करने का संकल्प•आज का राशिफल – सोमवार, 28 सितंबर 2026•मोतिहारी के नगर भवन में ‘विरासत’ का ‘धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने बांधा समां•तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन•पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के तुलसीपट्टी में अवैध शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़, ड्रम और सिलेंडर जब्त•गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी•पुलिस लाइन में एंटी-रायट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों की हुई जांच•

मोतिहारी: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

वोटर लिस्ट में हेराफेरी और एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन।

बिहार के मोतिहारी स्थित जिला समाहरणालय के समक्ष 28 सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नीतियों, वोट चोरी के आरोपों और फॉर्म-6 व एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई0 शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोविंदगंज सांगठनिक जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धरना को संबोधित करते हुए जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष गप्पू राय ने कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर लाखों गरीबों, दलितों, युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने एसआईआर-06 को अत्यंत जटिल प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इससे नए वोटरों के नाम जुड़ना कठिन हो गया है।

धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने प्रमुख रूप से दो मांगें रखीं। पहली मांग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। दूसरी मांग में उनके कार्यकाल के दौरान मतदाता सूचियों में हुई कथित हेराफेरी की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न अग्रिम संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks