मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को मेले में कुछ लोगों के नशे की हालत में हो-हल्ला करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की। जांच में सभी 13 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चंपारण की ओर से 20 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड परिसर में छापेमारी की। इसके बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार लोगों में जितना, चिरैया, नगर, मुफ्फसिल, छतौनी और घोड़ासहन थाना क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। पुलिस की ओर से जारी सूची में राज कुमार, कृष्ण कुमार, छोटेलाल कुमार, सुनील पटेल, छोटू कुमार, संटू कुमार, रंजन कुमार, विमल कुमार, शत्रुघ्न कुमार, सूरज कुमार, साजन कुमार और विकेश कुमार आदि के नाम दर्ज हैं।
पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES






