Monday, 19 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
सुनसान रास्ते में दंपति को रोका, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में आठ गिरफ्तार•एक फोन कॉल, रेड लाइट एरिया और पुलिस का खतरनाक प्लान…जानिए कैसे अपर थानाध्यक्ष ने बचाई केसरिया की बेटी की अस्मत•लोजपा नेता गुड्डू सिंह को मातृ शोक, 90 वर्ष की उम्र में माता नूनू दाई देवी का निधन•शारदीय नवरात्र में महिलाओं के सामाजिक सम्मान को लेकर डॉ. हेना चंद्रा की नई पहल•सांसद अखिलेश सिह ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर कहा,”वोटर लिस्ट से जिनका नाम कटा है,वो भारत के ही नागरिक हैं।”•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित बदला,रामपुकार सिंन्हा ने जदयू प्रत्याशी को दिया समर्थन•मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी•गलगोटिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में MCA छात्र का शव मिला,कन्नौज का रहने वाला था युवक•बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, नगर आयुक्त संग खाया बाटी-चोखा•

सुनसान रास्ते में दंपति को रोका, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में आठ गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के महज चार घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए सभी आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त एक ही गांव लालगढ़ जिमी सिंह टोला के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

जिला पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भटहां गांव के पास कुछ युवकों ने एक दंपति को सुनसान रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपित महिला को पकड़कर लालगढ़ जिमी सिंह टोला के समीप मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचे में ले गए। वहां महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने की बात सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर मधुबन थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त बताए गए सभी आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

एक ही गांव के हैं सभी अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक तिवारी, रिकी कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, मन्ना कुमार, रणधीर कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। जिला पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी अभियुक्त लालगढ़ जिमी सिंह टोला के निवासी हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

फर्दबयान के आधार पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर मधुबन थाना कांड संख्या 363/26 दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में मधुबन थाना के थानाध्यक्ष पु0अनि0 प्रवीण कुमार पाण्डेय, श्यामपुर भटहां थाना के थानाध्यक्ष पु0अनि0 सुनील कुमार, पु0अनि0 किरण कुमारी, मधुबन थाना के पु0अनि0 नंदलाल पासवान और पु0अनि0 वर्षा कुमारी सहित दोनों थानों के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App