Monday, 28 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•गंडक में उफान को लेकर CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिया टास्क, तटबंध निगरानी से नाइट पेट्रोलिंग तक सख्त निर्देश•मोतिहारी: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन•मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक: 22 नवंबर को आम चुनाव, द्वितीय चंपारण एक्सपो आयोजित करने का संकल्प•आज का राशिफल – सोमवार, 28 सितंबर 2026•मोतिहारी के नगर भवन में ‘विरासत’ का ‘धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने बांधा समां•तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन•पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के तुलसीपट्टी में अवैध शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़, ड्रम और सिलेंडर जब्त•गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी•पुलिस लाइन में एंटी-रायट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों की हुई जांच•

गंडक के उफान के बीच डुमरिया घाट पहुंचे सम्राट चौधरी, सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी: नेपाल में बारिश के बाद गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को मोतिहारी पहुंचे। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने  डुमरिया घाट में नदी की स्थिति और तटबंधों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं से उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

डुमरिया घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने नदी के बढ़े पानी की स्थिति देखी। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। चर्चा में तटबंधों की निगरानी और नदी किनारे के इलाकों में संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी मुख्य मुद्दा रहा।

तटबंधों पर निगरानी बढ़ाने को कहा

अधिकारियों को तटबंधों पर लगातार नजर रखने और पेट्रोलिंग जारी रखने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील स्थानों पर किसी तरह की स्थिति सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की तैयारी रखने को कहा गया है। प्रशासन को आपात स्थिति में प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए नदी और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं से भी सुरक्षा व्यवस्था और अब तक की तैयारियों की जानकारी ली गई।

हेलीपैड पर पहुंचे जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री के डुमरिया घाट पहुंचने के दौरान हुसैनी उच्च विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता भी मौजूद रहे। मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, ललन चौधरी और पवन राज सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

नेपाल में जारी बारिश के बीच गंडक के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को तटबंधों और नदी से जुड़े संवेदनशील इलाकों की निगरानी लगातार जारी रखने को कहा गया है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks