Monday, 28 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•मोतिहारी: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन•मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक: 22 नवंबर को आम चुनाव, द्वितीय चंपारण एक्सपो आयोजित करने का संकल्प•आज का राशिफल – सोमवार, 28 सितंबर 2026•मोतिहारी के नगर भवन में ‘विरासत’ का ‘धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने बांधा समां•तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन•पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के तुलसीपट्टी में अवैध शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़, ड्रम और सिलेंडर जब्त•गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी•पुलिस लाइन में एंटी-रायट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों की हुई जांच•पाकिस्तान से ढाका तक शहजाद भट्टी का नेटवर्क! जानिए कौन है शहजाद•

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक: 22 नवंबर को आम चुनाव, द्वितीय चंपारण एक्सपो आयोजित करने का संकल्प

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

बैठक में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क को लेकर जताई गई चिंता, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान बने चुनाव प्रभारी।

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की 27वीं कार्यकारिणी की आठवीं बैठक छतौनी स्थित एक होटल में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में महासचिव आलोक कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की और चैंबर द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके उपरांत कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने चैंबर का आय-व्यय ब्यौरा पेश किया। बैठक में पूर्व महासचिव अंकुर जायसवाल, धीरेंद्र कुमार, विकास कुमार एवं सुधांशु कुमार विशेष आमंत्रित के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में जिला प्रशासन–व्यवसायी संवाद की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम संयोजक अंगद सिंह ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी सदस्यों ने सराहना की। इसके साथ ही सत्र 2026 के अंत में ‘द्वितीय चंपारण एक्सपो’ आयोजित करने का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने इसके माध्यम से स्थानीय व्यापार, उद्योग, उद्यमिता और उत्पादों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारियां शुरू करने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान यूपीआई लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हुई। सदस्यों ने आशंका व्यक्त की कि अतिरिक्त लेन-देन शुल्क का भार पड़ने से व्यापारिक लागत प्रभावित हो सकती है। इस विषय पर व्यापारी समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित स्तर पर विरोध एवं समाधान की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा सत्र 2027 के आम चुनाव की तिथि 22 नवंबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई। चुनाव को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान को चुनाव प्रभारी तथा पूर्व अध्यक्ष अनुपम जायसवाल को सहायक चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। अंत में निर्वर्तमान अध्यक्ष अंगद सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई। यह जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks