Friday, 25 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
सूर्यकिरण का इंतजार रह गया अधूरा, बारिश के कारण मोतिहारी में नहीं उड़ सके एयरफोर्स के जांबाज पायलट•मोतिहारी में पान गुमटी से चल रहा था नशे का कारोबार, 400 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार•मोतिहारी में RJD का हल्लाबोल: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, SIR को लेकर सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता•मोतिहारी में ‘मोरल पुलिसिंग’ पर पुलिस का कड़ा संदेश: दोस्ती-कपड़ों पर टिप्पणी से लेकर रोकने-धमकाने तक, कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई•उपभोक्ता आयोग का आदेश: मोतिहारी को-ऑपरेटिव बैंक को ग्राहक को 8.20 लाख रुपये देने का निर्देश•रिश्वत नहीं दिया तो उत्पाद के दरोगा ने युवक का पीठ कर दिया लाल, न्यायालय के आदेश पर अब हो रही जांच•पुलिस दीदी का एक्शन: मेहसी गर्ल्स हाईस्कूल के बाहर 4 नाबालिग समेत 9 मनचले हिरासत में•Motihari: राजन सहनी हत्याकांड-चाकू मारने वाला सिद्धार्थ कुमार गिरफ्तार, प्रथम कुमार भी पुलिस की गिरफ्त में•जब्त बाइक की यांत्रिक जांच रिपोर्ट 6 माह से लंबित, रक्सौल कोर्ट ने जिला MVI को जारी किया रिमाइंडर नोटिस•मोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार•

मोतिहारी में पान गुमटी से चल रहा था नशे का कारोबार, 400 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मुफ्फसिल थाना पुलिस ने रुलही गांव में छापेमारी कर गांजा, गोगो और कोको समेत अन्य नशीला सामान किया बरामद।

पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी में पुलिस ने सूखा नशा और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रुलही में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा और अन्य नशीले सामान के साथ दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रुलही स्थित एक पान गुमटी से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके से 400 ग्राम अवैध गांजा जैसी मादक सामग्री, 38 पीस गोगो (Gogo), 50 पीस थिन पेपर और 35 पीस कोको बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम रुलही निवासी वरुण कुमार दास (पिता- सुखदास) और पिपराकोठी थाना क्षेत्र के परौलिया निवासी गणेश साह (पिता- स्व. हीरालाल साह) के रूप में हुई है।

कार्रवाई के बाद मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 619/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लायरों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks