रविवार, 8 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी: गांधी संग्रहालय की दीवार पर RSS से जुड़ा विवादित स्लोगन, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मिटवाया

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी: गांधी संग्रहालय की दीवार पर RSS से जुड़ा विवादित स्लोगन, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मिटवाया
खबर: Ratnesh Kumarसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा- जल्द दर्ज की जाएगी प्राथमिकी।

मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की दीवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर आपत्तिजनक और विवादित स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है। दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और मामला सार्वजनिक चर्चा में आ गया।

वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दीवारों पर लिखे गए विवादित स्लोगन को मिटवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी जुटाई। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित स्लोगन किसने और किन परिस्थितियों में लिखे। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का दावा है कि दीवार पर लिखे गए ये स्लोगन हाल के नहीं हैं, बल्कि कई महीने पहले लिखे गए थे। इतने लंबे समय से लोग इसे नजरअंदाज करते रहे, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। ऐतिहासिक महत्व वाले सार्वजनिक स्थल की दीवार पर इस तरह के नारे लिखे जाने को लेकर शहर में चर्चा तेज है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह स्लोगन कब लिखे गए थे और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App