रविवार, 8 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

गायघाट में हार्डवेयर व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, संपत्ति विवाद की आशंका

घायल व्यवसाई

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
गायघाट में हार्डवेयर व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, संपत्ति विवाद की आशंका
खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

डेली ब्रेकिंग्स, हरसिद्धि(बिहार), 30 मार्च 2025:

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र को तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। अपराधी अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे और गोली मारने के बाद तुरकौलिया की ओर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हल्ला करने पर अपराधियों ने हवा में फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।घायल कामता मिश्र को तत्काल रहमानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

चिकित्सकों के अनुसार, गोली उनके मुंह में लगी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने शुरू की जांच, SIT का गठनघटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए SDPO अरेराज के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एसपी ने कहा, “जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह घटना संपत्ति विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। कुछ संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।” मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी भेजा गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।क्षेत्र में तनाव, लोगों में आक्रोशइस घटना के बाद गायघाट और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रख रही है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App