Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

हरसिद्धि मे नाबालिक लड़की अपहरण करने वाले अपराधी पर एसपी ने रखा 10 हजार का ईनाम

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

एसपी ने कहा, अपराधी का पहचान बताने वाले को दिया जायेगा ईनाम।
लड़की के अपहरण के बाद सोशल मीडिया पर हथियार का किया है प्रदर्शन।
पुलिस ने फरार अपराधी का जारी किया फोटो.
आशा कुमारी
मोतिहारी।
नाबालिक लड़की के अपहरण कर फरार अपराधी मंटू यादव पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने 10 हाजार रूपये कि ईनाम कि घोषणा की है. एसपी ने फरार अपराधी का फोटो जारी कर कहा है कि अपराधी कि पहचान बताने वाले को ईनाम दिया जायेगा. उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. फरार अपराधी जिले के हरसिद्धि थाना
क्षेत्र के मुरारपुर पवरिया टोला के जोखू यादव का पुत्र है. जो मई माह के प्रथम सप्ताह मे एक गाँव मे बारात देखने गई एक दलित के नाबालिक लड़की का स्कार्पिओ गाड़ी से अपहरण कर फरार हो गया था। जब अगवा लड़की के परिजन मंटू के घर पूछने गए तो वहां मंटू के भाई व एक अन्य ने मारपीट पर उतारू हो गया. मंटू ने लड़की के अग़वा करने के बाद उसके घर फोन कर धमकी दिया था. इधर अपराधी मंटू ने सोशल मीडिया पर पिस्टल वायरल कर इलाके मे दहशत फैलाने का काम किया है. हथियार वायरल करने के बाद अगवा लड़की के परिजन काफ़ी भयभीत हो गए है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री प्रभात ने आज इनाम कि घोषणा किया है. हलाकि अग़वा नाबालिक लड़की को पुलिस पिछले सप्ताह बरामद कर लिया है.

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks